Apoorva Shukla

Add To collaction

लेखनी कविता - पहला


पहला याद रहता है
जैसे की पहला प्यार 
पहली दोस्ती 
पहली मुलाकात 
पहली बात... 
पहली बार एक स्त्री का माँ बनना
पहली बार बच्चे का माँ की गोद में आना
पहली बार माँ कह के बुलाना.. 
पहली बार आसूं बहाना 
पहली बार गले लगाना.. 
पहली बार दूर जाना 
पहली बार गावँ से शहर आना 
पहली बार किसी अंजान को अपना बनाना
पहली बार दिल का टूट जाना... 
पहली बार तुम्हें देखना 
पहली बार तुम्हें सोचना.. 
पहली बार सुनीं गज़ल
वो पहली लिखी अपनी कविता.. 
वो पहली बारिश में
पहली बार भीगना... 
पहले की खासियत ही यही हैं 
वो आनंददायक हो या दर्द देने वाला हो
पहला, याद हमें अंतिम दिनों तक रहता हैं.. 

अपूर्वा शुक्ला 🍁✍

# प्रतियोगिता स्वैच्छिक

   17
7 Comments

बहुत ही सुंदर

Reply

अदिति झा

20-Nov-2022 09:00 PM

शानदार

Reply

Raziya bano

20-Nov-2022 11:15 AM

Shaandar rachna

Reply